मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीतिव्यापारहेल्थ

जैविक एवं प्राकृतिक सब्जियों के सेवन से रहेंगे स्वास्थ्य

सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर सप्ताह में दो दिन लगेगा जैविक सब्जियों का बाजार

Chhindwara 17 January 2026 

छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा जैविक सब्जी बाजार अब जिले में स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर गुरैया सब्जी मंडी में लग रहे छिंदवाड़ा जैविक सब्जी बाजार के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध, रसायन-मुक्त सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं, वहीं किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।
इसी कड़ी में गुरैया सब्जी मंडी में आयोजित जैविक व प्राकृतिक हॉट बाजार का निरीक्षण करते हुए  सांसद बंटी विवेक साहू ने नागरिकों से जैविक सब्जियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
“जैविक एवं प्राकृतिक सब्जियों के सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है,
बल्कि किसान भी आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं” — सांसद बंटी विवेक साहू

किसानों से संवाद, खुद खरीदी जैविक सब्जियां

निरीक्षण के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दूर-दराज के गांवों से जैविक सब्जियां लेकर आए किसानों से संवाद किया

और उन्हें जैविक खेती को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने किसानों से स्वयं जैविक सब्जियां खरीदकर आमजन को भी जैविक उत्पाद अपनाने का संदेश दिया।

छिंदवाड़ा के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब कोई सांसद सीधे सब्जी मंडी पहुंचकर

किसानों,

सब्जी विक्रेताओं और

आम नागरिकों के बीच इस तरह संवाद करता नजर आया।

सांसद ने कहा कि-

छिंदवाड़ा जैविक सब्जी बाजार किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा सेतु बन रहा है।

हॉट बाजार में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

सांसद के निर्देश

निरीक्षण के दौरान किसानों और विक्रेताओं ने बाजार में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी।

इस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मंडी सचिव एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को जैविक व प्राकृतिक हॉट बाजार में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि जैविक खेती से खेतों की उपज क्षमता बढ़ती है,

वहीं किसानों और सब्जी विक्रेताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त होता है। 

https://www.healthshots.com/hindi/preventive-care/organic-food-that-holds-health-for-a-long-time-learn-its-benefits/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button