मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

शराब बंदी की मांग के साथ मनाई जाएगी संत रविदास जयंती, 1 फरवरी को सिवनी में निकलेगी शोभायात्रा

शराब बंदी की मांग के साथ मनाई जाएगी संत रविदास जयंती, 1 फरवरी को सिवनी में निकलेगी शोभायात्रा

सिवनी | 20 जनवरी 2026

देश और प्रदेश में वैध व अवैध शराब बिक्री के चलते लाखों परिवार बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों पर इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसी सामाजिक चिंता को लेकर आगामी 01 फरवरी 2026 को पूरे मध्यप्रदेश

संत रविदास जयंती पर शराब बंदी की मांग को लेकर सिवनी में आयोजित शोभायात्रा
मध्यप्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की मांग करते संत रविदास समाज के लोग

में शराब बंदी लागू करने की मांग के साथ संत रविदास जयंती मनाई जाएगी।

महिलाओं-बच्चों की दुर्गति पर शासन-प्रशासन मौन

यह जानकारी देते हुए संत रविदास समाज संघ,

जिला सिवनी के अध्यक्ष रघुवीर अहरवाल ने बताया कि –

प्रतिदिन लाखों लोग अपनी मेहनत की कमाई शराब में बर्बाद कर रहे हैं।

कई बार शराब के आदी व्यक्ति अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों की कमाई तक छीन लेते हैं तथा

उनके साथ मारपीट जैसी घटनाएं भी होती हैं,

लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है।

शराब समाज को भीतर से खोखला कर रही है, इसके खिलाफ संत रविदास जयंती पर जन-जागरण आवश्यक है – रघुवीर अहरवाल

शोभायात्रा में निकलेगी शराब के दुष्परिणाम दर्शाती चलित झांकी

श्री अहरवाल ने बताया कि शराब के भयानक सामाजिक परिणामों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत रविदास जयंती की शोभायात्रा में एक विशेष चलित झांकी निकाली जाएगी,

जिसमें शराब से उजड़ते परिवारों की सजीव प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम विवरण

  • तिथि: 01 फरवरी 2026
  • समय: दोपहर 1 बजे
  • स्थान: संत रविदास मंदिर, मंगलीपेठ
  • मार्ग: सिवनी नगर के प्रमुख मार्ग

शोभायात्रा के दौरान मार्मिक बैनरों और नारों के माध्यम से मध्यप्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की पुरजोर मांग की जाएगी।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20250212N33&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=02/12/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button