WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पानी चोरी रोकने अवैध मोटर पंप होंगी जब्त

भीमगढ़ डैम का जलस्तर गिरने से नगर पालिका सख्त, पाइप लाइन फूटने से शहर में पेयजल संकट की आहट

Illegal motor pump seoni

Seoni 13 March 2026
सिवनी यशो:- गर्मी की शुरुआत के साथ ही सिवनी शहर में पेयजल संकट की आशंका गहराने लगी है। इसी को देखते हुए नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष Gyan Chand Sanodiya ने पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की और भीमगढ़ डैम में लगे अवैध मोटर पंपों (Illegal motor pump seoni) पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

भीमगढ़ डैम में अवैध मोटर पंपों (Illegal motor pump seoni) पर होगी कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर की पेयजल आपूर्ति भीमगढ़ जलाशय से की जाती है और एलएनटी कंपनी के माध्यम से 216 ग्रामीण गांवों में भी इसी स्रोत से पानी सप्लाई होता है। गर्मी बढ़ने के साथ डैम में लगे अवैध मोटर पंपों (Illegal motor pump seoni) के कारण पानी का स्तर गिरने की चिंता जताई गई।

इस पर बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे अवैध मोटर पंपों ( Illegal motor pump seoni)की जब्ती और चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पाइप लाइन फूटने से भी बढ़ी परेशानी

शहर में पिछले कुछ दिनों से मुख्य पाइप लाइन फूट जाने के कारण पेयजल आपूर्ति कई स्थानों पर प्रभावित रही। कई वार्डों में नियमित जलप्रवाह नहीं होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी की शुरुआत में ही पानी की समस्या सामने आने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

टैंकर और बोर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था

नगर पालिका अध्यक्ष ने जलप्रदाय शाखा को निर्देश दिए कि खराब टैंकरों की मरम्मत कराई जाए और जरूरत पड़ने पर वार्डों में नए बोर कराए जाएं। यदि गर्मी के दौरान पेयजल संकट गहराता है तो टैंकरों के माध्यम से पानी वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई और प्याऊ खोलने के निर्देश

गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक कुओं और जल स्रोतों की सफाई कराने तथा शहर में सार्वजनिक प्याऊ खोलने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही बबरिया तालाब के गहरीकरण का निर्णय लिया गया।

14 मार्च को भीमगढ़ डैम का निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद और अधिकारी 14 मार्च को भीमगढ़ डैम का निरीक्षण कर जलस्तर और पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

पेयजल संकट बन सकता है बड़ा राजनीतिक मुद्दा

शहर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में पाइप लाइन टूटने और पानी की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा आने वाले समय में राजनीतिक रंग भी ले सकता है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्या को बड़ा जनमुद्दा बनाने की तैयारी में है।

बैठक में सीएमओ Vishal Singh Maskole सहित पार्षदगण और नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.etvbharat.com/hi/state/bhopal-collector-ban-private-boring-2-years-jail-water-scarce-area-no-entry-borewell-machine-no-tube-well-mining-madhya-pradesh-news-mps26031304383

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!