WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिज़र्व के रोजगार शिविर से 28 युवाओं को मिला बड़ा अवसर

pench tiger reserve seoni employment camp

Seoni 13 March 2026
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व द्वारा बफर क्षेत्र में निवासरत स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित रोजगार शिविर के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

दिनांक 06 मार्च 2026 को खवासा इंटरप्रिटेशन हॉल में आयोजित रोजगार शिविर में Tata Motors, Foxconn, Tata Electronics तथा Larsen & Toubro (L&T) जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की थी।

Pench Tiger Reserve Seoni Employment Camp Youth
पेंच टाइगर रिज़र्व खवासा इंटरप्रिटेशन हॉल में आयोजित रोजगार शिविर में शामिल युवा

28 युवाओं ने दिखाई उत्साहजनक पहल

इस शिविर के क्रम में 13 मार्च 2026 को युवाओं द्वारा उत्साहजनक प्रतिक्रिया सामने आई। प्रथम चरण में 28 युवाओं (24 पुरुष एवं 4 महिलाएं) ने इन प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने के अवसर के लिए अपनी सहमति दी तथा प्रशिक्षण और रोजगार के लिए आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की।

पेंच प्रबंधन देगा मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

पेंच टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा इन युवाओं को उद्योगों में रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और हैंडहोल्डिंग प्रदान की जा रही है। उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित कराया जाएगा, जिससे वे अपने करियर की सफल शुरुआत कर सकें।

स्थानीय युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल

यह पहल पेंच टाइगर रिज़र्व प्रशासन द्वारा स्थानीय समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इससे बफर क्षेत्र के युवाओं को स्थायी आजीविका के अवसर मिलेंगे, उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वन संसाधनों पर निर्भरता कम होने से संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

https://themigrationstory.com/post/in-the-land-of-mowgli-women-find-rare-entry-into-ecotourism-jobs/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!