नैनपुर–सिवनी रेलखंड का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, एक्सप्रेस ट्रेन डी-रेल मामले में अब तक जिम्मेदारी तय नहीं
शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के ब्रेकयान का पहिया उतरने की घटना के बाद रेलवे अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्थाओं और ट्रैक का किया गया गहन निरीक्षण
[ez-toc] Seoni Nainpur Rail Inspection
शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी घटना के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक Tarun Prakash ने नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले Seoni–Nainpur Rail Section का निरीक्षण किया। उन्होंने सिवनी, नैनपुर स्टेशन तथा नैनपुर–केवलारी रेलखंड की ट्रैक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
Seoni 14 March 2026
केवलारी / सिवनी यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक Tarun Prakash ने नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले Seoni–Nainpur Rail Section का व्यापक निरीक्षण (Seoni Nainpur Rail Inspection) किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिवनी एवं नैनपुर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ नैनपुर–केवलारी रेलखंड की ट्रैक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का विशेष रूप से जायजा लिया।
इस अवसर पर नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक Deepak Kumar Gupta सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

डी-रेल घटना के बाद हुआ निरीक्षण
उल्लेखनीय है कि हाल ही में Shahdol–Nagpur Express (11202) के रियर एसएलआर (ब्रेकयान) का एक पहिया नैनपुर–केवलारी रेलखंड के खैररांजी पी.एच. के पास पटरी से उतर गया था।
इसी घटना के मद्देनज़र महाप्रबंधक द्वारा स्वयं संबंधित रेलखंड का निरीक्षण कर रेल संरचना, ट्रैक की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।
Seoni Nainpur Rail Inspection के दौरान GM ने ट्रैक का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैक की गुणवत्ता, रेल पथ के अनुरक्षण कार्य, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं तथा यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों और उसके बाद किए गए सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
महाप्रबंधक Tarun Prakash ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल संरचना के अनुरक्षण में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए तथा
ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत समीक्षा
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक Deepak Kumar Gupta सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेल परिचालन, संरक्षा संबंधी पहलुओं तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
महाप्रबंधक ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रेल सेवाओं को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के निर्देश दिए।
दो दिन बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं
गौरतलब है कि शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस (11202) के ब्रेकयान का पहिया नैनपुर से गंगाटोला के बीच खैररांजी पी.एच. के पास पटरी से उतर गया था।
बताया जाता है कि-
ट्रेन लगभग 100 मीटर तक बिना रेल पथ के आगे बढ़ती रही, जिसके बाद ट्रेन मैनेजर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
हालांकि घटना को दो दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में किसी प्रकार की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।
रेल सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
नैनपुर–छिंदवाड़ा रेलखंड को बने अभी पांच वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, फिर भी समय-समय पर इस मार्ग पर विभिन्न प्रकार की घटनाएं सामने आती रही हैं।
ऐसे में रेल सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैक अनुरक्षण की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इस घटना की गंभीरता से (Seoni Nainpur Rail Inspection) जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
https://www.patrika.com/seoni-news/drm-did-a-surprise-inspection-of-keolari-station-20377296





