Wed, 25 Nov 2026 | 02:33:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

अनफिट, ओवरलोड और खतरनाक वाहनों पर शिकंजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 16, 2026 06:49 pm / Post views : 249

अनफिट, ओवरलोड और खतरनाक वाहनों पर शिकंजा
शेयर करें:

अनफिट, ओवरलोड और खतरनाक वाहनों पर शिकंजा

3 माह में 3,216 वाहनों पर कार्रवाई, ₹48.44 लाख का राजस्व वसूला

मंडला यशो:- परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश उमेश जोगा के निर्देशानुसार जबलपुर संभाग के अंतर्गत मंडला जिले में परिवहन विभाग द्वारा सड़कों पर संचालित अनफिट, ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड, जबलपुर संभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं मध्य प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम, 1991 के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

फिटनेस, परमिट और ओवरलोडिंग पर सख्त निगरानी

विभागीय टीम द्वारा ट्रक, यात्री बसों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस, परमिट, टैक्स, बीमा, ओवरलोडिंग तथा सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की जा रही है। अनफिट एवं खतरनाक स्थिति में संचालित वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

3 माह में 3,216 वाहनों पर कार्रवाई

परिवहन विभाग द्वारा पिछले तीन माह में कुल 3,216 वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई करते हुए ₹48,44,200 का राजस्व वसूल किया गया। दस्तावेजों की कमी, टैक्स अदायगी में लापरवाही एवं अन्य नियम उल्लंघनों पर यह कार्रवाई की गई।

उड़नदस्ता की विशेष कार्रवाई

यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा 30 से 50 यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान कई बसों में इमरजेंसी गेट के सामने लगी सीटें एवं डिवाइडर हटवाए गए, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकास मिल सके। इसके अतिरिक्त लगभग 30 वाहनों में मैकेनिकल खामियां पाए जाने पर उनके फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए।

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड ट्रक, ब्रेक फेल अथवा तकनीकी रूप से खराब भारी वाहन सड़क पर जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।