मध्यप्रदेशसिवनी
मंत्री पटेल आज सिवनी-घंसौर में करेंगे भूमिपूजन
अटल सुशासन भवन के निर्माण का होगा शुभारंभ, निर्धारित कार्यक्रम जारी
अटल सुशासन भवन भूमिपूजन
Seoni 21 March 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार 22 मार्च को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री पटेल प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत सिमरिया (सिवनी) पहुंचकर
“अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन)” का भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत वे सिमरिया से प्रस्थान कर दोपहर 02:00 बजे जनपद पंचायत घंसौर पहुंचेंगे,
जहां अटल सुशासन भवन का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम: अटल सुशासन भवन भूमिपूजन
• 11:30 बजे – सिमरिया में भूमिपूजन
• 02:00 बजे – घंसौर में भूमिपूजन
• 03:00 बजे – भोपाल के लिए प्रस्थान
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री पटेल 03:00 बजे घंसौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।





