महावीर जयंती अवकाश में बदलाव: अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
महावीर जयंती अवकाश 30 मार्च
Seoni 29 March 2026
सिवनी/छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के निर्देशों के अनुपालन में
महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है।
अब कब रहेगा अवकाश?
पूर्व में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब
30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सिवनी में आदेश
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा जारी आदेश के अनुसार
जिले में महावीर जयंती का अवकाश अब 30 मार्च को प्रभावी रहेगा।
छिंदवाड़ा में भी लागू
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के तहत
छिंदवाड़ा जिले में भी अवकाश की तिथि में यही संशोधन किया गया है।
31 मार्च को रहेंगे खुले कार्यालय
स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं
पूर्ववत खुले रहेंगे।
प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय
स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बना रहे
और आमजन को सुविधा मिल सके।





