WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

दुनिया की आधी आबादी के लिये किये गये प्रयास हो रहे है फलीभूत – संजय मिश्रा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025

Seoni 10 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी के शहीद वार्ड अभिषेक कॉलोनी में 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवी संस्थाओं सृजन सहभागी विकास एवं शोध संस्थान, कम्युनिटी डेवलपमेंट सेन्टर और प्रतिभा स्व. सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती माता की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात् आदि मिश्रा और अन्वय मालवीय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की साथ ही अनुश्री मिश्रा द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी महिलाओं का स्वागत अभिनन्दन किया। इसी के साथ प्रतिभा स्व – सहायता समूह की रेखा भांगरे, प्रियंका मिश्रा, मंजू साहू, सरोज अवस्थी, रजनी गोखले, पिंकी भांगरे, सुमित्रा सहारे, अरूणा यादव, तारन निवारे, और कल्पना भांगरे ने द्वारा ÓÓमहिला सम्मेलन में आई कहां कहां से गुईयांÓÓ गीत के माध्यम से महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

दुनिया की आधी आबादी के लिये किये गये प्रयास हो रहे है फलीभूत - संजय मिश्रा - Seoni News

प्रतिभा स्व. सहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री रेखा भांगरे ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पहला महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जो कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित है। इतना ही नहीं रूस, चीन और वियतनाम सहित कई देशों में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं।

सृजन संस्थान और कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर से संजय मिश्रा ने कहा कि सृजन सहभागी विकास संस्थान, और कम्युनिटी डेवलममेण्ट सेन्टर संस्थाएं सिवनी और बालाघाट जिलों में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं तथा अन्य सामयिक मुद्दों पर जन जागरूकता और वंचित तबकों के आर्थिक, सामजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, दुनिया की आधी आबादी को समानता का अधिकार देने के प्रयास अब फलीभूत होने लगे हैं।

दुनिया की आधी आबादी के लिये किये गये प्रयास हो रहे है फलीभूत - संजय मिश्रा - Seoni News

स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका प्रमाण है। हमारे आसपास की कोई भी महिला यदि किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रयास या संघर्ष कर रही है तो हमें उसे सहयोग करना चाहिए। महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने और अपनी समस्याओं, उपलब्धियों को साझा करने का अवसर मिलता है।

संजय मिश्रा ने विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक की न्याय व्यवस्था तक पहुंच सुलभ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर से लेकर तहसील स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण और विधिक सेवा समितियां काम कर रही हैं। देश का कोई भी नागरिक इनके माध्यम से कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है और गरीब वंचित तबके को नि:शुल्क विधिक सहायता का भी प्रावधान है। लोक अदालत में लम्बे समय से लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्चे बांटे और महिलाओं के सवालों का जबाव भी दिया।

खेल युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुषमा डेहरिया ने महिलाओं को बधाई देते हुऐ कहां कि महिलाओं ने समाज में हर क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई फिर चाहे वह सामाजिक हो या फिर राजनैतिक इसके साथ साथ हमें हमारे बच्चों को खेल कूद में भी आगे लाना चाहिए और खेलों के माध्यम से भी हमारे देश जिले और देश बेटिया भी अपना और अपने देश का नाम बढा रही है। इस क्षेत्र में भी बच्चे अपना भविष्य बना रहेे हैं और उन्हें स्कॉलरशिप तथा नौकरी भी मिल रही है।
महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी के साथ गीत, नृत्य प्रस्तुत किये। तत्पश्चात् आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!