WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

परशुराम प्राकट्य उत्सव की तैयारी तेज: 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, ब्राह्मण समाज की अहम बैठक सम्पन्न

मठ मंदिर से शुरू होकर नंदीकेश्वर धाम परशुराम भवन तक निकलेगी शोभायात्रा

Seoni 02 April 2026
सिवनी यशो:- भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव को लेकर सिवनी जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल 2026 को भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

परशुराम प्राकट्य उत्सव बैठक सिवनी 2026
सिवनी में परशुराम प्राकट्य उत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक

 शोभायात्रा का रूट और समय तय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 3 बजे मठ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदीकेश्वर धाम स्थित परशुराम भवन में समापन करेगी।

 समाज से सहभागिता की अपील

जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी ने सिवनी जिले के समस्त ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं।

 बैठक में दिखा उत्साह

बैठक में समाज के वरिष्ठ गणों के साथ-साथ युवाओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह का माहौल नजर आया।

https://www.timesnowhindi.com/spirituality/parshuram-jayanti-2025-date-time-puja-vidhi-and-mahatva-in-hindi-parshuram-jayanti-kab-manae-jati-hai-kyu-manai-jati-hai-article-151512145

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!