WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

“रिजल्ट 40% से नीचे तो नोटिस तय: सिवनी में 61 स्कूलों पर गिरी गाज, 16 का रिजल्ट शून्य”

5वीं-8वीं के कमजोर परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 3 दिन में जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई

सिवनी स्कूल रिजल्ट कार्रवाई- कमजोर परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त।

Seoni 09 April 2026
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में कमजोर परिणाम देने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

61 विद्यालयों का परिणाम 40% से कम

परीक्षा परिणाम के विश्लेषण में कक्षा 5वीं के 42 और कक्षा 8वीं के 19, कुल 61 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत या उससे कम पाया गया है।

16 स्कूलों का रिजल्ट शून्य

इनमें कक्षा 5वीं के 14 और कक्षा 8वीं के 2 विद्यालयों का परिणाम शून्य प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

3 दिन में जवाब, वरना कार्रवाई

जिला शिक्षा केन्द्र ने सिवनी स्कूल रिजल्ट कार्रवाई के तहत संबंधित संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

https://testbook.com/news/mp-board-result-2026-kab-aayega/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!