मध्यप्रदेशसिवनी

उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था पर भड़के विधायक दिनेश राय मुनमुन

खरीदी शुरू न होने पर जताई नाराजगी, प्रबंधन को लगाई फटकार

उपार्जन केंद्र सिवनी – खरीदी शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

Seoni 15 April  2026
सिवनी यशो:- आज बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक
दिनेश राय मुनमुन ने गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

 बघराज वेयरहाउस पहुंचे विधायक, खरीदी कार्य बंद मिला

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज से प्रारंभ हुए उपार्जन कार्य के तहत
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघराज पहुंचकर विधायक
दिनेश राय मुनमुन ने वेयरहाउस में स्थापित खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
यहां बारदाना उपलब्ध होने के बावजूद उपार्जन कार्य शुरू नहीं किया गया था।

यह भी पढ़े :- कंडीपार धान उपार्जन केंद्र में रात के अंधेरे में बड़ा खेल!

“किसानों को परेशान करना बंद करें” — विधायक

इस स्थिति को गंभीर लापरवाही बताते हुए विधायक ने कहा कि शासन द्वारा
15 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन केंद्र प्रबंधन
की सुस्ती के कारण किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल खरीदी कार्य शुरू किया जाए।

 अन्य केंद्रों से भी मिल रहीं शिकायतें

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि अन्य उपार्जन केंद्रों से भी
अव्यवस्थाओं एवं पोर्टल में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कड़ी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़े :–  किसानों का पैर पखारकर शुरू हुआ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

 प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

विधायक ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इस मामले में गंभीरता से ध्यान दिया जाए,
ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

https://www.instagram.com/p/DXJ4eKjmUBb/?utm_source=ig_web_copy_link

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button