WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

नाहर गैस एजेंसी का शटर बंद, सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता

नाहर गैस एजेंसी छिंदवाड़ा में हंगामा: शटर बंद

Chhindwara 24 April 2026 छिंदवाड़ा यशो:-गैस वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कार्रवाई झेल चुकी नाहर गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। एजेंसी द्वारा शटर बंद कर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

15 दिन से 1 महीने तक इंतजार

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जिन लोगों ने 15 दिन से एक महीने पहले गैस के लिए नंबर लगाए थे, उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं दिया गया। उलटे उनसे फिर से नंबर लगाने को कहा जा रहा है।

यह भी पढ़े :- घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा निर्देश: समय पर मिलेगी सप्लाई, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

शटर बंद कर अंदर सीमित लोगों को एंट्री

एजेंसी पर शटर बंद रखा जा रहा है और केवल कुछ उपभोक्ताओं को अंदर जाने दिया जा रहा है। अंदर जाने पर भी कर्मचारियों द्वारा बहानेबाजी और अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़े :जल संकट, अवैध नलकूप और गैस सिलेंडर दुरुपयोग पर कलेक्टर सख्त

अन्य एजेंसियों में नहीं है समस्या

उपभोक्ताओं का कहना है कि एचपी गैस की अन्य एजेंसियां घर-घर सिलेंडर पहुंचा रही हैं, लेकिन नाहर एजेंसी में ही इस प्रकार की परेशानी सामने आ रही है।

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने एजेंसी के खिलाफ फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पहले भी गैस वितरण में हेराफेरी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब भी स्थिति नहीं सुधरी है।

कलेक्टर को सौंपा गया प्रतिवेदन

उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। कई उपभोक्ता अब अपने गैस कनेक्शन अन्य एजेंसियों में ट्रांसफर कराने की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारी का बयान

राघवेन्द्र सिंह, खाद्य अधिकारी छिंदवाड़ा ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ गैस वितरण प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°³²³Î³²±&fontname=Íáîçáì&pubdate=03/23/2026&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!