किसानों के साथ विशेष रूप से सुनी जाएगी ‘मन की बात’, किसान मोर्चा बनाएगा जन-जन का अभियान : प्रदीप राय

31 मई को मन की बात किसानों के साथ सिवनी – भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई कार्ययोजना : प्रदीप राय
Seoni 26 May 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक 27 मई को भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी राजेश पवार के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप राय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस बार किसानों के साथ होगी ‘मन की बात’
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 31 मई को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को इस बार विशेष रूप से किसानों के साथ सुनने और देखने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडियों, सेवा सहकारी समितियों, जिला पंचायत परिसरों, सोसायटियों, कृषि महाविद्यालयों, कृषि अनुसंधान केंद्रों तथा किसान चौपालों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण सुना और देखा जाएगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
मन की बात ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी कार्यक्रम
प्रदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और रोचक होता है। प्रत्येक प्रसारण में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचार, सामाजिक परिवर्तन, जनभागीदारी और प्रेरक व्यक्तित्वों की जानकारी मिलती है, जिससे राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को यह कार्यक्रम सुनना चाहिए, क्योंकि इससे समाज और देश के सकारात्मक प्रयासों की जानकारी प्राप्त होती है।
किसान मोर्चा बनाएगा ‘जन-जन की बात’
प्रदीप राय ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार इसकी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन तथा जिला पदाधिकारियों एवं भाजपा आईटी सेल के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी स्वरूप दिया जाएगा। किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ स्तर पर किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।



