Sat, 24 Oct 2026 | 09:28:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

मन की बात किसानों के साथ अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 27, 2026 10:32 pm / Post views : 39

मन की बात किसानों के साथ अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न
शेयर करें:

मन की बात किसानों के साथ अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 31 मई को होगा विशेष आयोजन

Chhindwara 27 May 2026 छिंदवाड़ा यशो:-  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी मन की बात किसानों के साथ अभियान के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने कार्यक्रम प्रभारी एवं सह-प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिलेभर में कार्यक्रम के व्यापक प्रसारण तथा अधिक से अधिक किसानों, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

31 मई को होगा 134वां एपिसोड प्रसारित

बैठक में जानकारी दी गई कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड 31 मई 2026 को प्रातः 11 बजे प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सुनाने तथा किसानों के बीच केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और संदेशों को पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

किसानों और युवाओं की भागीदारी पर जोर

बैठक में कहा गया कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसलिए कार्यक्रम में किसानों, युवाओं, महिला समूहों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें।

बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम के आयोजन, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के श्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए संगठन की मजबूती और किसानों के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

https://x.com/PatelNarayan100/status/2058129217033007605?s=20