मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा का 5 से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान शुरू

सिवनी में जिला भाजपा की बैठक, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार

भाजपा 12 वर्ष सेवा अभियान, 5 से 21 जून तक सिवनी में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम

Seoni 03 June 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं संगठनात्मक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

मुकेश बघेल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश बघेल को इस अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वर्चुअल बैठक में होगी रणनीति चर्चा

श्री बघेल ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम 4 बजे जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, नगरीय एवं ग्राम निकायों के प्रतिनिधि, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

जनकल्याण योजनाओं पर रहेगा फोकस

जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान

जिला प्रभारी मुकेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। यह अभियान जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगा।

https://ndtv.in/utility-news/12-years-of-the-modi-government-know-about-12-major-schemes-digital-india-pm-kisan-yojana-ujjwala-yojana-and-others-11547927

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button