देश विदेशमध्यप्रदेश

एमपी को 4,415 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम बोले- डबल इंजन सरकार में विकास की रफ्तार दोगुनी

केंद्रीय कैबिनेट ने दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, बैतूल, खंडवा, खरगौन और बड़वानी को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश सड़क परियोजना को 4,415 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार

Bhopal 03 June 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को 4,415.60 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और इसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से बैतूल, खंडवा, खरगौन और बड़वानी जैसे जनजातीय बहुल जिलों के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परिवहन सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

जनजातीय अंचलों को मिलेगा सीधा लाभ

केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-347बी के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर 125.01 किलोमीटर लंबी सड़क को उन्नत करने तथा देशगांव-जुलवानिया खंड की 108.643 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन में विस्तारित करने की मंजूरी प्रदान की है।

इन दोनों परियोजनाओं से आदिवासी अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कृषि, व्यापार तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

खरगौन में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास

परियोजना के तहत खरगौन जिले में 16.20 किलोमीटर लंबा आधुनिक ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा। इससे यातायात का दबाव कम होगा और लंबी दूरी के वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पीएम गतिशक्ति मिशन को मिलेगा बल

करीब 233.653 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर 4,415.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कॉरिडोर प्रदेश में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ छह पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ने का काम करेगा। इससे मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश लगातार बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/khargone/mp-four-districts-benefit-4415-crore-road-projects-betul-khandwa-khargone-barwani/articleshow/131486754.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button