हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मंडला – कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Mandla 04 June 2026
मंडला यशो:- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” की मासिक गतिविधियों के तहत गुरुवार को परियोजना कार्यालय नारायणगंज में महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संबल एवं सामर्थ्य योजना की दी जानकारी
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित प्रतिभागियों को हब अंतर्गत संचालित “संबल एवं सामर्थ्य योजना” की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि –
वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को परामर्श सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता तथा आपातकालीन सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 — के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पी.एल.वी. शिखा श्रीवास्तव ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, भरण-पोषण के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा तथा दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक हिंसा से जुड़े अपराधों एवं उनके दंडात्मक प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला तथा विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 1510 की जानकारी साझा की।
https://www.spniwcd.wcd.gov.in/sankalp-hub-for-empowerment-of-women



