क्राइमछिंदवाड़ा

नव निर्माणाधीन अस्पताल भवन से चोरी हुए कॉपर वायर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया चोरी का खुलासा

कॉपर वायर चोरी छिंदवाड़ा – निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी हुए कॉपर वायर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara 06 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नव निर्माणाधीन अस्पताल भवन से चोरी हुए कीमती बिजली फिटिंग के कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 बंडल बिजली फिटिंग वायर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सतपुड़ा लाइफ साइंस एंड रिसर्च सेंटर से हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को राजेश सनोडिया ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिग्नेचर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन सतपुड़ा लाइफ साइंस एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल भवन में बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर हेवेल्स कंपनी के कॉपर वायर के करीब 20 से 22 बंडल चोरी कर ले गए।

प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 442/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें मुखबिरों को उपलब्ध कराईं। 5 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिखाई दे रहे दो युवक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कूटी के साथ हवाई पट्टी रोड स्थित चाचा ढाबा के पास देखे गए हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और वीडियो फुटेज दिखाने पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज भौसर पिता स्वर्गीय तुलाराम भौसर एवं आकाश उर्फ गोलू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने दो बोरियों में रखे 17 बंडल बिजली फिटिंग के कॉपर वायर बरामद किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-delhi-esi-hospital-copper-theft-lift-operators-arrested-40264886.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button