मध्यप्रदेशहेल्थ

योग और मेडिटेशन से सफलता व लक्ष्यों की सहज सिद्धि संभव : ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज शांति शिखर में आयोजित कार्यक्रम, योग प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी योग दिवस – योग और मेडिटेशन से सफलता की सहज सिद्धि संभव – ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी

Seoni 20 June 2026
सिवनी यशो:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज शांति शिखर, पीजी कॉलेज के सामने लोनिया रोड सिवनी में विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग और ध्यान के महत्व को समझा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में संबोधित करतीं ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी
सिवनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित साधकों को संबोधित करतीं ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रमुख ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने कहा कि मनुष्य का मन अगणित ऊर्जाओं से भरा हुआ है

। जब शारीरिक योग अभ्यास के साथ मानसिक योग अर्थात मेडिटेशन किया जाता है, तब मन की एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में सफलता तथा लक्ष्यों की प्राप्ति सहज हो जाती है।

यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा की बेटी अन्वेषा रघुवंशी ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में मिली बड़ी सफलता

उन्होंने कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और आत्मबल का संचार करते हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध योग सम्राट आचार्य महेंद्र मिश्र ने कहा कि शारीरिक योग अभ्यास सही विधि से किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े :- मन को कंट्रोल करना सीख गये तो हर परिस्थिती में खुश रहोगे – शिवनी दीदी 

उचित तरीके से किया गया योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ लंबे समय तक एकाग्रता बनाए रखने की क्षमता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि योग का वास्तविक उद्देश्य मन की शुद्धि, एकाग्रता और ईश्वर से जुड़ाव स्थापित करना है। साथ ही उन्होंने गलत तरीके से योगाभ्यास करने के प्रति भी लोगों को सावधान किया।

यह भी पढ़े :- अपने मनोविकार शिव को अर्पित करना सच्ची शिवरात्रि: ब्रह्माकुमारी गणेशी दीदी

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीता मर्मज्ञ ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कहा कि –

श्रीमद्भगवद्गीता विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है, जिसमें मन को परमात्मा में लगाने और योग के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई है।

यह भी पढ़े : – श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

उन्होंने कहा कि अर्जुन के विषाद और शोक को दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उसे योग का मार्ग बताया था।

जब मन परमात्मा से जुड़ता है, तब वह समर्थ बनकर जीवन के लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने उपस्थित जनों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। ध्यान सत्र के दौरान पूरा सभागार शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया तथा प्रतिभागियों ने गहन मानसिक शांति का अनुभव किया।

कार्यक्रम में जिले के उन योग प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने योग प्रशिक्षण के माध्यम से समाज में निःशुल्क सेवाएं देकर सिवनी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने सम्मानित प्रशिक्षकों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आस्था दीदी ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन के समन्वय की जिम्मेदारी ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी ने निभाई।

https://www.concussionalliance.org/yoga-and-meditation

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button