मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष, आपातकाल स्मृति कार्यक्रम एवं डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के लिए जिला टोलियों का गठन किया

23 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, बूथ स्तर तक चलेगा अभियान

भाजपा ने गठित की जिला टोलियां, 23 जून से शुरू होगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष सिवनी

Seoni 22 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले “संस्मरण पक्ष”, “आपातकाल के काले अध्याय के दिवसों” तथा “प्राथमिक सदस्यों एवं बूथ समिति सदस्यों के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान” के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टोलियों का गठन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार गठित टोलियों की सूची जारी की।

जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, कार्यकर्ता सम्मेलन, छात्र सम्मेलन, वृक्षारोपण अभियान, जनजागरण कार्यक्रम तथा डिजिटल प्रशिक्षण अभियान संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर बना योगमय, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

संस्मरण पक्ष के लिए जिला टोली

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित संस्मरण पक्ष के लिए डॉ. अभिजीत चौहान को संयोजक तथा नवनीत सिंह ठाकुर, अनिल गोल्हानी, गोमती ठाकुर एवं सुरेश सनोड़िया को सदस्य बनाया गया है।

आपातकाल के काले अध्याय के दिवसों हेतु समिति

देश में लगाए गए आपातकाल की स्मृतियों एवं लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गठित समिति में सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी को संयोजक तथा राजेश्वरी उईके एवं तरुण मुनिया टांक को सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े :-जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के लिए टीम

प्राथमिक सदस्यों एवं बूथ समिति सदस्यों के लिए आयोजित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान हेतु संतोष नगपुरे को संयोजक तथा आशीष सोनी एवं सत्यम सूर्यवंशी को सदस्य बनाया गया है।

जिला कार्यालय से जारी हुए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला कार्यालय मंत्री द्वारा जारी सूचना के अनुसार 22 जून को दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :-अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार

साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित संस्मरण पखवाड़े के लिए तत्काल 3 सदस्यीय मंडल टोली का गठन करें तथा नाम, दायित्व एवं मोबाइल नंबर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। प्रत्येक मंडल टोली में एक मंडल महामंत्री को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का प्रतीक : प्रदीप राय

इसके अतिरिक्त 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा संगठन ऐप पर फोटो सहित डिजिटल रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया है।

भाजपा नेतृत्व ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह संस्मरण पक्ष व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

https://x.com/BJP4CGState/status/2067894618059067641

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button