मध्यप्रदेशसिवनी

उर्वरक उपलब्धता से लेकर मत्स्य व पशुपालन योजनाओं तक हुई समीक्षा, खरीफ सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

खरीफ सीजन समीक्षा बैठक सिवनी – कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक

Seoni 22 June 2026
सिवनी यशो:-  खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने पूरी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के.सी. गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता, फसल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन तथा पशुपालन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :- भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष, आपातकाल स्मृति कार्यक्रम एवं डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के लिए जिला टोलियों का गठन किया

जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जबलपुर और सागर संभाग के कलेक्टर एवं संभागायुक्त भी बैठक से जुड़े।

किसानों को खाद की कमी नहीं होने देने के निर्देश

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

यह भी पढ़े :- हजारों लीजधारकों की आवाज बने विधायक मुनमुन, बोले— “शीघ्र निकलेगा व्यावहारिक समाधान”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अतिरिक्त उर्वरक की मांग करता है तो उसकी आवश्यकता का परीक्षण कर नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़े :- राष्ट्रपति मुर्मु ने छात्रों को दी बधाई, सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

सोयाबीन जैसी कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा

बैठक में जल संरक्षण के मुद्दे पर भी विशेष जोर दिया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान के स्थान पर सोयाबीन जैसी कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और खेती अधिक टिकाऊ बन सकेगी।

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर जोर

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान श्री गुप्ता ने मछली उत्पादन गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा मत्स्य पालन को आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाया जाए।

यह भी पढ़े :-स्कूल खुलते ही कलेक्टर ने कसी लगाम: कम उपस्थिति पर नाराजगी, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में विभिन्न जिलों में संचालित केज कल्चर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पशुपालन योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने लखपति गौपालक दीदी योजना एवं क्षीरधारा ग्राम योजना की प्रगति पर संतोषजनक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-अब दुनिया पहचानेगी सिवनी का स्वाद: जम्बो सीताफल को मिला GI टैग

उन्होंने विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस

बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

साथ ही विभागीय गतिविधियों में तेजी लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाए।

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि खरीफ सीजन प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!