मध्यप्रदेशसिवनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर संदेश : भाजपा

जिला भाजपा कार्यालय सहित 27 मंडलों और 1472 बूथों पर मनाया गया बलिदान दिवस, श्रद्धांजलि के साथ किया गया पौधरोपण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, 1472 बूथों पर हुए कार्यक्रम

Seoni 23 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् तथा “एक देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” के उद्घोषक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिले के सभी 27 संगठनात्मक मंडलों और 1472 बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन और सेवा ही समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रनायक डॉ. मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिवनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता
सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया तथा “सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़े :-रोड बनी मुसीबत: शनि मंदिर रेलवे फाटक पर गड्ढों का साम्राज्य, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ रहा हादसों का खतरा

सिवनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता
सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया।

भारत की अखंडता और राष्ट्र गौरव ही था डॉ. मुखर्जी का लक्ष्य : मीना बिसेन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने गंगेरूआ मंडल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और भारत की अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का साधन थी।

सिवनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता
सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब और बंगाल का जो हिस्सा भारत में सुरक्षित है, उसके पीछे डॉ. मुखर्जी का संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

यह भी पढ़े :-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस आज, राहीवाड़ा में विधायक दिनेश राय होंगे शामिल

डॉ. मुखर्जी के नाम पर होगा नगर के मार्ग का नामकरण : दिनेश राय मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने नगर के एक प्रमुख मार्ग का नाम “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग” रखने तथा उस मार्ग पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। साथ ही नागरिकों से इस हेतु उपयुक्त मार्ग का सुझाव देने का आग्रह भी किया। 

यह भी पढ़े :-पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का प्रतीक : प्रदीप राय

विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बंडोल मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की तथा मंडल के अनेक ग्रामों का दौरा भी किया ।

राष्ट्रवाद की विचारधारा के प्रेरणास्रोत हैं डॉ. मुखर्जी : डॉ. ढालसिंह बिसेन

पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भी उनका जीवन और विचार राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़े :-अब दुनिया पहचानेगी सिवनी का स्वाद: जम्बो सीताफल को मिला GI टैग

युवाओं के लिए आदर्श हैं डॉ. मुखर्जी : नरेश दिवाकर

पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों और संघर्ष से देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन युवाओं के लिए आदर्श है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

बलिदान और समर्पण की प्रेरणा देता है उनका जीवन : गजानंद पंचेश्वर

भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और समर्पण की जीवंत प्रेरणा है। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, सिवनी उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.bjp.org/hi/dr-syama-prasad-mookerjee

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button