मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में आज मनाया जाएगा वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस

 भव्य कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण

सिवनी में आज मनाया जाएगा वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस, भव्य कार्यक्रमों की तैयारी पूरी

Seoni 23 June 2026
सिवनी यशो:- गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस बुधवार को सिवनी में श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जाएगा। जिला अजाक्स संघ, सिवनी के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रदेशभर में होगा विशेष पखवाड़ा

प्रातः 9 बजे माल्यार्पण एवं गोंगों से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी महेंद्र शाह मर्सकोले ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण एवं गोंगों (पूजा-अर्चना) के साथ किया जाएगा। इस सत्र के प्रभारी केवल परते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहा मीणा उपस्थित रहेंगी। प्रमुख अतिथि के रूप में कमल मर्सकोले तथा विशेष अतिथि के रूप में कृष्णचंद्र लालवानी एवं अंजलि शाह शामिल होंगी।

यह भी पढ़े :- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अंधेरगर्दी, बिना परीक्षा के घोषित हो गये परीक्षा परिणाम

इसके अतिरिक्त महेन्द्र उईके, लालजी राम मीणा, एस.एस. कुमरे तथा अशोक तेकाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 12 बजे होगा मुख्य मंचीय कार्यक्रम

माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12 बजे मुख्य मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.आर. मेरावी करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में संतोष वर्मा शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथियों में जे.एन. कंसोटिया, बिसनसिंह परतेती, चंदनलाल मर्सकोले तथा एस.एल. सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: राशि लेने के बाद भी नहीं बने आवास

शैला एवं गोंड़ी नृत्य की होगी आकर्षक प्रस्तुति

दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके प्रभारी ओ.पी. मरेती होंगे। कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए शैला नृत्य, गोंड़ी नृत्य एवं समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन के समापन पर सभी आगंतुकों के लिए भोजनदान की व्यवस्था भी की गई है। भोजन व्यवस्था के प्रभारी अशोक सिरसाम होंगे।

यह भी पढ़े :- 30 जून तक पूरा करें खाद्यान्न उठाव, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कई वरिष्ठ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन काकोड़िया, शोभराम भलावी, विदेश काकोड़िया, तीरथ सिंह बट्टी, नरेश वरकड़े, सतीश सरयाम तथा अरविंद करोसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

समाजजनों से की गई अधिकाधिक उपस्थिति की अपील

जिला अजाक्स संघ, सिवनी एवं मीडिया प्रभारी महेंद्र शाह मर्सकोले ने समाज के सभी वर्गों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को नमन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²³°¶²´Î²²µ&fontname=Íáîçáì&pubdate=06/24/2023&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button