मध्यप्रदेशसिवनी

‘सुरक्षित बेटी, सशक्त भविष्य’ का संदेश: भोमा-छुई स्कूल में छात्राओं को बताए कानून और हेल्पलाइन नंबर

मिशन शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Mission Shakti Seoni – मिशन शक्ति अभियान के तहत भोमा और छुई स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी

Seoni 16 July 2026
सिवनी यशो:- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जिले में मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Seoni) के तहत जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल भोमा एवं छुई में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Mission Shakti Seoni -भोमा और छुई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
Mission Shakti Seoni -अभियान के तहत भोमा एवं छुई की छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

Mission Shakti Seoni कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं से कराया परिचित

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री ईशा बाल्मिक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैंस ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं और महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Mission Shakti Seoni -भोमा और छुई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
Mission Shakti Seoni -अभियान के तहत भोमा एवं छुई की छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में वन स्टॉप सेंटर तत्काल सहायता उपलब्ध कराता है।

हेल्पलाइन नंबर और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

Mission Shakti Seoni कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के महत्व से अवगत कराया गया।

साथ ही पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई।

छात्राओं ने लिया जागरूक रहने का संकल्प

Mission Shakti Seoni कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकांता भलावी, पर्यवेक्षक श्रीमती राजेश्वरी भौरे, विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र सिंह बघेल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने महिला सुरक्षा और जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़े :-

“नशे के खिलाफ बरघाट में युवाओं का हुंकार”— सड़कों पर उतरे छात्र, रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

4 साल में 44 विकास कार्य: विवेकानंद वार्ड में विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचे पार्षद राजेश ‘राजू’ यादव 

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से फसल को मिलेगी सुरक्षा

17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे छिंदवाड़ा के आधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

https://missionshaktiup.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button