मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

मिलावटी और सिंथेटिक दूध पर सिवनी में शिकंजा, डेयरी व दूध विक्रेताओं से लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, पनीर निर्माण स्थल की जांच कर जारी किया सुधार नोटिस

सिवनी मिलावटी दूध पर कार्रवाई, डेयरी और दूध विक्रेताओं से लिए गए सैंपल

Seoni 21 July 2026
सिवनी यशो:- महाराष्ट्र में सिंथेटिक एवं मिलावटी दूध के मामले सामने आने के बाद अब सिवनी जिले में भी दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले की डेयरियों, दूध विक्रेताओं एवं पनीर निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी एवं पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल ने सोमवार 21 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की।

सिवनी में मिलावटी दूध की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
सिवनी जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार परते, श्रीमती सोनू तिवारी, श्रीमती वंदना थागले एवं अन्य कर्मचारियों की टीम ने कुकलाहा स्थित साहू दूध डेयरी का निरीक्षण किया। यहां से जांच के लिए पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर स्वच्छता एवं आवश्यक मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर संचालक को सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी किया गया।

दूध विक्रेताओं से लिए गए नमूने

जांच दल ने फुटकर दूध विक्रेताओं से भी नमूने लिए। कुकलाहा के संतोष कुमार साहू से गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध तथा पलारी के कृष्ण कुमार ठाकुर से दूध का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। डेयरियों, पनीर निर्माण इकाइयों और दूध विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी अथवा अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़े :-

डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन में मंगल बंजारा को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत कारीरात में बच्चों को बताया नशे का सच

छतरी चोरी हुई तो नहीं मानी हार… सागौन के पत्तों से बना डाली देसी छतरी, छपारा के रघुवीर का जुगाड़ बना चर्चा का विषय 

https://www.eklavya.in/magazine-activity/sandarbh-magazines/143-sandarbh-from-issue-21-to-30/535-sandarbh-issue-29/2483-synthetic-milk-yani-nakli-athva-kritrim-doodh

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button