अवैध मछली कारोबार पर मत्स्य विभाग का बड़ा एक्शन, 12 किलो मछली जब्त
प्रजनन काल में कारीकोन तिराहा, महाराजपुर, आमानाला बायपास और झूला पुल क्षेत्र में चला विशेष अभियान, जब्त मछली की नीलामी कर राशि शासकीय कोष में जमा
बंद ऋतु में अवैध मत्स्याखेट पर कार्रवाई, 12 किलो मछली जब्त
Mandla 26 July 2026
मंडला यशो:- मत्स्य प्रजनन काल के दौरान लागू बंद ऋतु में अवैध मत्स्याखेट और मछली विक्रय पर रोक सुनिश्चित करने के लिए मत्स्य विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए 12 किलोग्राम अवैध मछली जब्त की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंद ऋतु के दौरान अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
मत्स्य विभाग की टीम ने 23 जुलाई को कारीकोन तिराहा, महाराजपुर, आमानाला बायपास एवं झूला पुल क्षेत्र में निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 12 किलोग्राम अवैध मछली जब्त की गई।
जब्त मछली की नीलामी कर प्राप्त 1,000 रुपये की राशि शासकीय कोष में जमा कराई गई। विभाग ने कहा कि मत्स्य प्रजनन काल में मछलियों के संरक्षण के लिए बंद ऋतु का पालन अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई सहायक संचालक मत्स्योद्योग एच.के. भगत, सहायक मत्स्य अधिकारी एस.के. उइके, मत्स्य निरीक्षक पी.आर. वैद्य, मत्स्य जमादार राजेन्द्र सरोते तथा संजय वरकड़े सहित विभागीय अमले की उपस्थिति में की गई।
यह भी पढ़े :-
फोरलेन की चर्चाएं जारी, लेकिन बदहाल सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बढ़ रहा हादसों का खतरा
MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
जिला जेल में रंग-बिरंगे खिलौने देख खुशी से झूम उठे नन्हे-मुन्ने बच्चे



