छिंदवाड़ाक्राइममध्यप्रदेश

कोचिंग की आड़ में चल रहा था जुआफड़, पुलिस ने 14 जुआरियों का निकाला जुलूस; 1.33 लाख नकद जब्त

नई आबादी क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में संचालित हो रहा था जुआ, पुलिस ने 17 मोबाइल, 2 कार और 6 बाइक भी जब्त; फरार संचालक और मकान मालिक भी आरोपी बनाए गए।

छिंदवाड़ा में कोचिंग की आड़ में जुआफड़, 14 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Chhindwara 26 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  नई आबादी क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे जुआफड़ पर पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार 14 आरोपियों का रविवार को जुलूस निकाला गया।

पुलिस ने आरोपियों को कुछ दूरी तक पैदल चलाया और उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नई आबादी स्थित एक मकान में दबिश दी। मकान के सामने वाले हिस्से में कोचिंग संचालित की जा रही थी, जबकि बगल के कमरे में जुआफड़ चल रहा था। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1,33,120 नकद, 17 मोबाइल फोन, 2 कार और 6 मोटरसाइकिल जब्त कीं। मामले में जुआफड़ संचालक मुन्ना कुकरेजा और मकान मालिक बंटी मैद को भी आरोपी बनाया गया है।

कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े :-

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन का शिकंजा

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

सिवनी: कोतवाली पुलिस ने 6 चोरी-नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर अज्जू कोष्टा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना डिग्री संचालित क्लिनिक सील 

https://stopillegalfishing.com/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button