छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मन की बात के बाद कारगिल वीरों को नमन, शेषराव यादव बोले- युवा ही विकसित भारत की नींव

भाजपा कार्यालय में 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण, सांसद बंटी विवेक साहू ने दतिया में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का 136वां संस्करण

जेन जी विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: शेषराव यादव, मन की बात के बाद कारगिल वीरों को नमन

Chhindwara 26 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में नई पीढ़ी (जेन जी) के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, सामाजिक नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर व्यक्त विचारों को युवाओं ने गंभीरता से सुना।

कारगिल के वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम के बाद कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शेषराव यादव ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 26 जुलाई भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा।

उन्होंने कहा कि भारत शांति का उपासक है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

दतिया में सांसद बंटी विवेक साहू ने भी सुनी ‘मन की बात’

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने मध्यप्रदेश के दतिया में भाजपा के युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस, भारतीय नौसेना में महेंद्रगिरी के शामिल होने, विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण, खादी, खेलों में भारत की उपलब्धियों, हर घर तिरंगा अभियान तथा त्रिपुरा के पारंपरिक चौंगप्रेंग जैसे विषयों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़े :-

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 151वां संगीतमय सुंदरकांड संपन्न, भक्ति के साथ शिक्षा, पर्यावरण और नशामुक्ति का संदेश

मन की बात सुनने के बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया सहस्रबाहु ग्रीन वैली मंगल भवन का लोकार्पण

MP में परीक्षा माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित, 3 माह से कम में होगा फैसला — CM डॉ. मोहन यादव

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला 

https://www.amarujala.com/video/haryana/rewari/video-former-minister-dr-banwari-lal-listened-to-mann-ki-baat-with-party-workers-in-bagthala-village-bawal-rewari-2026-07-26

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button