खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
दैनिक यशोन्नति की पहचान—खबर जल्दी, लेकिन जल्दबाजी में नहीं; हर खबर के साथ जरूरी संदर्भ और पिछली खबरों की कड़ी
Seoni 28 August 2026
सिवनी यशो:- आज खबरों की रफ्तार इतनी तेज है कि घटना होने के कुछ ही मिनटों में उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैल जाती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सबसे पहले मिली सूचना ही पूरी खबर होती है?
दैनिक यशोन्नति का मानना है कि खबर पहले देना महत्वपूर्ण है, लेकिन सही और सार्थक खबर देना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
खबर की पुष्टि, उपलब्ध तथ्यों और जरूरी जानकारी को समझने के बाद उसे पाठकों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हम केवल यह बताने तक सीमित नहीं रहना चाहते कि क्या हुआ, बल्कि यह भी बताना चाहते हैं कि क्यों हुआ, इससे पहले क्या हुआ था और आगे इसका क्या असर हो सकता है।
आज की खबर के साथ कल की पूरी कहानी भी
दैनिक यशोन्नति की वेबसाइट की एक महत्वपूर्ण विशेषता है कि किसी खबर का संबंध यदि पहले प्रकाशित समाचार से है, तो उस खबर के साथ संबंधित पुरानी खबरों की लिंक भी जोड़ी जाती है।
मसलन किसी मामले में आज कोई नया घटनाक्रम सामने आया है तो पाठक उसी खबर से जुड़े पिछले घटनाक्रम को भी क्लिक करके पढ़ सकता है।
आज क्या हुआ?
पहले क्या हुआ था?
मामला कहां से शुरू हुआ?
अब तक क्या कार्रवाई हुई?
अगला सवाल क्या है?
सिर्फ लिंक नहीं, खबर की कड़ी
हमारे लिए पुराने समाचारों की लिंक जोड़ना महज वेबसाइट पर क्लिक बढ़ाने का तरीका नहीं है। जहां जरूरी और प्रासंगिक हो, वहां पुरानी खबरों को नई खबर से जोड़ने का उद्देश्य पाठक को पूरा संदर्भ उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़े :-खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3.61 लाख की अमानक सामग्री जब्त
ब्रेकिंग के पीछे भागना नहीं, खबर को समझना है
दैनिक यशोन्नति की पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सबसे पहले खबर डाल देना नहीं है। विश्वसनीयता की कीमत पर रफ्तार हमें स्वीकार नहीं।
दैनिक यशोन्नति क्यों?
- क्योंकि यहां खबर के साथ संदर्भ मिलता है।
- क्योंकि जरूरी होने पर पिछली खबरों की कड़ी मिलती है।
- क्योंकि खबर जल्दी आती है, लेकिन जल्दबाजी में नहीं।
- क्योंकि हमारा उद्देश्य सिर्फ क्लिक हासिल करना नहीं, पाठक को पूरी जानकारी देना है।
यह भी पढ़े :- बहनों के आशीर्वाद से मिलती है काम करने की ऊर्जा और संबल : सांसद बंटी विवेक साहू
भुजलिया: प्रकृति की पूजा से लेकर वीरता के विजयगान तक
वैनगंगा के उद्गम स्थल को पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
महंगाई के खिलाफ छपारा में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना



