छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

बहनों के आशीर्वाद से मिलती है काम करने की ऊर्जा और संबल : सांसद बंटी विवेक साहू

रक्षाबंधन पर तीन कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से बंधवाई राखी, पुष्पवर्षा कर किया सम्मान और दिए उपहार

बंटी विवेक साहू रक्षाबंधन – सांसद ने सैकड़ों बहनों से बंधवाई राखी, बोले- आशीर्वाद से मिलती है काम करने की ऊर्जा

Chhindwara 27 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर में आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बहनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया और सगुन के रूप में उपहार भी भेंट किए।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बहनों से मिले आशीर्वाद से उन्हें काम करने की ऊर्जा और संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का भी संदेश देता है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और अधिक से अधिक बहनों को लखपति बनाने का संकल्प लिया था। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने घरेलू दायित्वों के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आने वाले वर्षों में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का दायरा और बढ़ेगा।

लाड़ली बहना योजना का भी किया उल्लेख

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपनी आवश्यकताओं के लिए अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे परिवार और समाज के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

बहनों ने बांधी राखी, सांसद ने लिया आशीर्वाद

छिंदवाड़ा शहर में आयोजित नि:शुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बहनें शामिल हुईं। सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रत्येक कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद ने सबसे पहले उपस्थित छोटी बहनों एवं महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इसके बाद बहनों ने सांसद की कलाई पर राखी बांधी। सांसद ने भी बहनों को सगुन के रूप में उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन पर दिखा आत्मीयता का माहौल

तीनों कार्यक्रमों में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। बहनों ने सांसद को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सांसद ने भी बहनों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सांसद ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बड़ी ताकत है और इसी संबल के साथ वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़े:-

सिवनी-बालाघाट सीमा पर मलेरिया को लेकर अलर्ट, बुखार मरीजों की होगी सक्रिय खोज

महंगाई के खिलाफ छपारा में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

एसआई की बेटी निशु ने रचा इतिहास, खेल अधिकारी पद पर चयन

चीनी के दाम में 18% तक गिरावट! फिर भी दुकानों पर क्यों नहीं सस्ती हुई चीनी? जानिए वजह

https://www.sanatan.org/hindi/rakshabandhan

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button