सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला ब्राह्मण समाज की बैठक, नौ दिनों के आयोजन की रूपरेखा तय

नंदकेश्वर धाम में स्थापित होंगे जवारे और मनोकामना कलश, जस गायन के साथ गरबा, रंगोली और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला ब्राह्मण समाज की बैठक, नौ दिवसीय कार्यक्रम तय

Seoni 22 September 2026
सिवनी यशो:- शारदीय नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिला ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी ने की। बैठक में नवरात्रि के नौ दिनों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला ब्राह्मण समाज के महासचिव प्रशांत शुक्ला ने बताया कि समाज की प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नंदकेश्वर धाम स्थित भगवान परशुराम एवं माता राजराजेश्वरी मंदिर में जवारे एवं मनोकामना कलश स्थापित किए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जस गायन, रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, गरबा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मनोकामना कलश के लिए निर्धारित राशि

मनोकामना कलश स्थापित कराने के इच्छुक श्रद्धालु 1100 रुपये में तेल का कलश तथा 3100 रुपये में घी का कलश स्थापित करा सकेंगे। कलश स्थापना के इच्छुक श्रद्धालु अरविंदजा दुबे (7999940048), गीता अवस्थी (9424327398), नीतू दुबे (8989187200) एवं सोनू महाराज (9131914714) से संपर्क कर सकते हैं।

कलश स्थापना व्यवस्था के लिए अरविंदजा दुबे, गीता अवस्थी, नीतू दुबे एवं सोनू महाराज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दिनेश मिश्रा एवं जुगल किशोर दुबे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पंडित सूर्यकांत एवं पंडित राकेश शुक्ला आचार्य का दायित्व निभाएंगे।

आरती और कलश स्थापना की जिम्मेदारियां तय

आरती व्यवस्था के लिए श्याम सुंदर पांडे, युधिष्ठिर अवस्थी, सुभाष तिवारी, राधिका दुबे, रविंद्र तिवारी, ज्योति भार्गव, शीला तिवारी, राममणि तिवारी, पूनम शर्मा एवं विनोद मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।

कलश स्थापना की व्यवस्था अशोक अवस्थी, रूपनारायण स्वास्थ्य, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष अवस्थी, राजेंद्र दुबे, राजेंद्र शर्मा, संध्या तिवारी एवं अशोक मिश्रा संभालेंगे।

जस गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी

नवरात्रि के दौरान होने वाले जस गायन की जिम्मेदारी शकुंतला तिवारी, सरला उपाध्याय, सविता तिवारी, सत्यभामा उपाध्याय, सुधा शुक्ला, छाया पाठक, हेमलता मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा, राजेश्वरी दुबे, मालती तिवारी एवं नीतू मिश्रा को दी गई है।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दायित्व सुधा शुक्ला, मृदुला त्रिवेदी, आरुणिमा दीक्षित, ऋतु पाठक, दुर्गेश्वरी शर्मा एवं श्वेता मिश्रा संभालेंगी।

सहस्रार्चन के लिए दुर्गेश्वरी शर्मा, तरुण लता चतुर्वेदी, मंजू दुबे एवं रश्मि तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। पूजन व्यवस्था प्रतिभा तिवारी, मंजू अवस्थी, पद्मा मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, पूनम मिश्रा एवं अनामिका मिश्रा संभालेंगी। मंदिर श्रृंगार की जिम्मेदारी पूजा तिवारी, शैल दुबे, रानी शुक्ला एवं मीनाक्षी तिवारी को सौंपी गई है।

साज-सज्जा से लेकर भंडारे तक अलग-अलग समितियां

आयोजन स्थल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी अखिलेश पांडे ‘चंकी’, विजय तिवारी, संदीप उपाध्याय एवं संदीप दुबे को दी गई है। स्वल्पाहार व्यवस्था प्रतिभा तिवारी, मंजू तिवारी एवं रीता मिश्रा संभालेंगी, जबकि क्रय-विक्रय की जिम्मेदारी जुगल दुबे, अशोक तिवारी एवं दिनेश मिश्रा को दी गई है।

हवन व्यवस्था अशोक पांडे, अशोक मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, नंदकुमार उपाध्याय, शिवकुमार तिवारी, राजीव मिश्रा एवं पंकज तिवारी संभालेंगे। विसर्जन व्यवस्था अजय मिश्रा, भुवनेश्वर शुक्ला, विक्रांत दुबे एवं रामनारायण दीक्षित के जिम्मे रहेगी।

वहीं नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले भंडारे की व्यवस्था प्रशांत शुक्ला, पप्पू पांडे, अशोक पांडेय, रवींद्र तिवारी, सरिता मिश्रा एवं आरती मिश्रा संभालेंगे।

अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता पर जोर

बैठक में जिला ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने तथा सभी आयोजनों में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में अशोक तिवारी, जुगल दुबे, मंजू दुबे, गीता अवस्थी एवं दुर्गेश्वरी शर्मा सहित जिला ब्राह्मण समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, खेतों में बिछी मक्का की फसलें; किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन

किसान मोर्चा के दौरे के बाद केवलारी में मक्का फसल क्षति के सर्वे का आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट तलब

छपारा में जिला स्तरीय बौद्धिक, विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता आयोजित

नमो युवा शक्ति में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!