भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदीप राय ने जारी की सूची, संगठन को मंडल स्तर पर मिलेगी नई मजबूती
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
Seoni 25 September 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला सिवनी ने संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के 22 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने 24 सितंबर 2026 को पत्र क्रमांक 127 जारी कर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की। शेष पाँच मंडलों की घोषणा भी शीध्र की जायेगी ।
यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिला प्रभारी अशोक रोहाणी, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी राजेश पवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अनुशंसा के आधार पर की गई है।
घोषित सूची के अनुसार सिवनी उत्तर नगर मंडल से रमाकान्त सिंह बघेल (दीपू), सिवनी दक्षिण नगर से विशाल कश्यप, करकोटी से दिमाकचंद राहंगडाले, बंडोल से देवीसिंह राजपूत, चमारी से राकेश ठाकुर, बरघाट से भगवत चौधरी, गंगेरूआ से रमेश पटले, धारना से ओमप्रकाश बोपचे, कुरई से मनोज ठाकरे तथा सुकतरा से डॉ. अजय सहारे को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार केवलारी से किशन चंदेल, छींदा से शिवकुमार राजपूत, पलारी से विवेक अवधवाल, उगली से बालमुकुन्द ठाकुर तथा कान्हीवाड़ा से विजय ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनादौन मंडल से शशिकांत सरोठिया, आदेगांव से सतेन्द्र पटेल, केदारपुर से बसंत यादव, कहानी से रामनाथ साहू, धूमा से शिवकुमार चौकसे, घंसौर से रामगोपाल शिवहरे तथा नागनदेवरी से राधेलाल यादव को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
किसान मोर्चा की इस नई नियुक्ति के साथ मंडल स्तर पर किसानों से जुड़े विषयों, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्षों के पास होगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवंं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय सहित जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
यह भी पढ़े :-
21 साल बाद पुनः शुरू हुई परिवहन बस सेवा, अब खटारा नहीं दौड़ेंगी आधुनिक बसें
नरेश उर्फ नीलू यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी जिला प्रभारी
सहकारी बैंक की बड़ी छलांग: एनपीए घटा, कृषि ऋण वितरण 102.81% पार



