भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, मंडला सीईओ कार्यालय का घेराव!
ग्राम पंचायतों में गबन के आरोप, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
Mandla 30 October 2025
मंडला यशो:- मंडला जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अब जनता खुलकर आवाज़ उठा रही है।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सीईओ कार्यालय, मंडला का घेराव किया।

सरपंच-सचिव पर लाखों रुपये के गबन का आरोप
ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है।
आरोप है कि-
विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल–वाउचर बनाकर राशि का दुरुपयोग किया गया।
ज्ञानदीप स्कूल से सीईओ कार्यालय तक रैली
आम आदमी पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञानदीप स्कूल से लेकर सीईओ कार्यालय तक मार्च किया और
जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि –
यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग
कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की तत्काल जांच और संबंधित सरपंच-सचिव पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सीईओ का जवाब
सीईओ ने बताया कि फिलहाल टेक्निकल टीम की हड़ताल के चलते जांच कार्य रुका हुआ है,
लेकिन जैसे ही टीम कार्य पर लौटेगी,
जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी



