720 ग्राम गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Seoni 03 September 2025
बरघाट यशो:- बरघाट पुलिस द्वारा 720 ग्राम गांजे के साथ मेहरा पिपरिया निवासी बलराम पटले नामक व्यक्ति को तथा दो बलराम पटले को गांजा बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (बरघाट) ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस के नेतृत्व में बरघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साल्हे कोसमी तिराहा मंदिर के पास से आरोपी बलराम पटले (52 वर्ष, निवासी ग्राम मेहरा पिपरिया, थाना कान्हीवाड़ा, जिला सिवनी) को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम अवैध गांजा, एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP04 KM 7930, कीमत लगभग ₹40,000), एक मोटोरोला एंड्राइड मोबाइल (₹10,000) और नगद ₹900 बरामद किए गए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹8,000 बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा देवीसिंह काकोडिया (35 वर्ष, निवासी ग्राम विजयपानी, थाना कान्हीवाड़ा) से खरीदा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 484/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जप्तशुदा सामग्री
-
720 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹8,000)
-
मोटरसाइकिल (₹40,000)
-
एंड्राइड मोबाइल (₹10,000)
-
नगद ₹900
-
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
-
निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस
-
सउनि. रामअवतार डेहरिया
-
आर. 139 तरुण टेंभरे
-
आर. 741 संजू उइके
-
आर. 575 नपेन्द्र
-
आर. 734 उत्लेश
-
आर. 461 विनोद
-
आर. 783 केशरीनंदन ऐडे
-
आर. 805 उमेन्द्र
-
आर. 846 अनिल मर्सकोले



