एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी: APL-6 में रोमांच चरम पर, ब्राउन-11 और ऑरेंज-11 ने दर्ज की जीत
पीजी कॉलेज मैदान में अधिवक्ताओं का क्रिकेट उत्सव, दो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त खेल कौशल
Seoni 04 January 2026
सिवनी यशो: एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी (APL) के छठवें संस्करण के अंतर्गत 04 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, भैरोगंज में खेले गए दो मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। लेदर बॉल से खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अधिवक्ताओं का खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बा देखने लायक रहा।
एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि –
APL-6 के आज के मैचों में एडवोकेट अखिलेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रुद्रदेव रहंगड़ाले,
वीरेंद्र सोनकेशरिया,
पंकज जैन,
अनिरुद्ध जैसवाल,
योगेश व्यौहार,
डी.आर. बागमारे,
राज गोस्वामी,
अवि यादव,
मनोज प्रजापति,
इसरार खान,
महेंद्र चंदेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
पहला मुकाबला: ब्राउन-11 का दबदबा
दिन का पहला मैच एडवोकेट पिंक-11 एवं एडवोकेट ब्राउन-11 के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में ब्राउन-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए एडवोकेट मुकेश अवधिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला: ऑरेंज-11 की शानदार जीत
दिन का दूसरा मैच एडवोकेट गोल्डन-11 एवं एडवोकेट ऑरेंज-11 के बीच खेला गया, जिसमें ऑरेंज-11 ने बाज़ी मार ली।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एडवोकेट विशाल तिवारी (ऑरेंज-11) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
अधिवक्ता संघ की गरिमामयी उपस्थिति
दोनों मुकाबलों के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसमें
-
अध्यक्ष – एड. पंकज जैन
-
उपाध्यक्ष – एड. अलाउद्दीन खान
-
सचिव – एड. हीरा जरगे
-
सह सचिव – ऋषभपाल बघेल
-
कोषाध्यक्ष – श्रीराम बघेल
सहित अन्य सदस्यों ने मैच का आनंद लिया।
आज का आगामी मुकाबला
मीडिया प्रभारी एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि
05 जनवरी 2026 को सुबह 08:00 बजे
👉 एडवोकेट ग्रीन-11 बनाम एडवोकेट ग्रे-11 के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।



