छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

फुलारा में आयोजित हुआ भुजलिया मेला

सिवनी यशो:- हर वर्ष की इस वर्ष भी विशाल भुजलिया मेला ग्राम फुलारा में आयोजित किया गया, यह भुजलिया मेला विगत 135 वर्ष से अपनी प्रथा को कायम रखते हुए दादू चंद्रिका प्रसाद सक्सेना जी की स्मृति में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस वर्ष भी आसपास के क्षेत्र के सभी ग्रामीण भाई माता बहनों के एवं सक्सेना परिवार द्वारा उपस्थित होकर भुजलिया पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे शैला प्रतियोगिता भी की गई जिसमें प्रथम स्थान श्रीराम शैला मंडल डुंगरिया, द्वितीय स्थान राधा कृष्ण शैला मंडल कामठी, तृतीय स्थान शैला मंडल कुंडा एवं चतुर्थ पंचम स्थान शैला मंडल ग्राम मडवा एवं ग्राम ऐरपा को प्राप्त हुआ, वही सभी शैला मंडलों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button