Uncategorized

एक ही मंडप में 200 जोड़ों का विवाह, सांसद बंटी साहू बोले- अब किसी बेटी का रिश्ता पैसों से नहीं रुकेगा

बिछुआ के दशहरा मैदान में आदिवासी, वैदिक और बौद्ध रीति से संपन्न हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह

बिछुआ सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Chhindwara 12 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत बिछुआ के दशहरा मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विवाह आदिवासी, वैदिक एवं बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब पिता को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी अपनी बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और धूमधाम से कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बेटी के विवाह में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 16 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

सांसद ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को वर्तमान सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

https://socialjustice.mp.gov.in/schemes/view/SWhoak9tZGNSMnpISG9jbndQckN4UT09

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button