मध्यप्रदेशसिवनी

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सिवनी में बड़ा प्रशासनिक झटका

एक साथ 4 उपयंत्रियों के तबादले, विभागीय शिकायतों के बीच राज्य स्तरीय जांच दल सक्रिय

सात माह से लंबित जांच, अब तबादलों को ‘क्लीन-अप ऑपरेशन’ से जोड़कर देखा जा रहा

Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (Rural Engineering Service) संभाग सिवनी में एक साथ चार उपयंत्रियों के स्थानांतरण ने विभागीय गलियारों में हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब विभागीय कार्यों में अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और राज्य स्तर से जांच दल गठित किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को बड़े बदलाव और सख्त कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर चार उपयंत्रियों को प्रशासकीय आधार पर सिवनी से बाहर स्थानांतरित किया गया है—

 स्थानांतरित अधिकारी

  •  सौरभ कुमार भलावी, उपयंत्री — कटनी संभाग

  •  तीजू लाल उइके, उपयंत्री — मंडला (संभाग क्रमांक-02)

  • श्रीमती मनीषा पन्द्रे, उपयंत्री — छिंदवाड़ा (संभाग क्रमांक-01)

  • श्रीमती शक्ति वल्के, उपयंत्री — छिंदवाड़ा (संभाग क्रमांक-02)

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेशों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, अब जांच की आंच

सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सिवनी में बीते कुछ महीनों से—

  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता

  • बिना भौतिक सत्यापन भुगतान

  • मापन पुस्तिका और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर

  • ई-बिल एवं डीएससी उपयोग में अनियमितता

जैसे मामलों को लेकर लगातार शिकायतें शासन तक पहुंची थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर राज्य स्तर से जांच दल गठित किया गया है, जो विभागीय अभिलेखों और कार्यों की गहन पड़ताल करेगा।

तबादले नहीं, संकेत माने जा रहे हैं

प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि –

एक साथ चार उपयंत्रियों का तबादला सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह संकेत देता है कि—

“या तो विभाग को बड़े स्तर पर पुनर्गठित किया जा रहा है,
या फिर आगामी जांच से पहले फील्ड को ‘री-सेट’ किया जा रहा है।”

यह भी चर्चा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबन,

वसूली और

अनुशासनात्मक कार्रवाई जैसी कठोर कदम भी उठाए जा सकते हैं।

अब निगाहें जांच दल पर

ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों और

पंचायत स्तर पर हो रहे खर्चों को लेकर आमजन पहले से सवाल उठा रहे हैं।

ऐसे में यह देखना अहम होगा कि—

  • राज्य स्तरीय जांच दल किन निष्कर्षों पर पहुंचता है

  • क्या शिकायतों को औपचारिक प्रकरण में बदला जाएगा

  • और क्या यह तबादले आगे की बड़ी कार्रवाई की शुरुआत हैं

फिलहाल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सिवनी में हुआ यह एक साथ चार स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/12/4-x-6-in.pdf” title=”चार उपयंत्रियों का स्थानांतरण”]

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/4-officers-transferred-along-with-promotion-3709257

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!