मध्यप्रदेशसिवनी

वरिष्ठता छीनी तो तालाबंदी तय!

ई-अटेंडेंस खत्म करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग, शिक्षकों का जोरदार धरना

Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- शिक्षक वरिष्ठता आंदोलन के तहत प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सिवनी जिला मुख्यालय में राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई ने वरिष्ठता बहाल करने और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मध्यप्रदेश के नवीन शिक्षक संवर्ग को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए तथा उसी आधार पर पेंशन, ग्रेज्युटी और अन्य समस्त आर्थिक लाभ दिए जाएं। शिक्षकों का आरोप है कि शासन द्वारा वरिष्ठता समाप्त कर उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित किया जा रहा है, जो पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।

शिक्षक वरिष्ठता आंदोलन में सिवनी बना बड़ा केंद्र

धरने में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था को अपमानजनक और अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। संघ का कहना है कि यह व्यवस्था शिक्षकों के आत्मसम्मान और कार्य-स्वतंत्रता के विरुद्ध है।

 आठों विकासखंडों से जुटे शिक्षक

इस धरना-प्रदर्शन में सिवनी जिले के आठों विकासखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम को विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला व प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

चेतावनी—मांगें नहीं मानी तो तालाबंदी

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशव्यापी तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही आगामी 25 दिसंबर को भोपाल के अंबेडकर पार्क में राज्य शिक्षक संघ का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने वालों में विपनेश जैन,

गजेंद्र बघेल,

बृजमोहन सनोड़िया,

रामकृष्ण दुबे,

संतोष सूर्यवंशी,

रघुवंशा पंद्रे,

रोशन नामी,

नीलेश जैन,

राजेश बिसेन,

चित्तोड़ कुसरम,

भोजराम बघेलिया,

अनामिका बघेल,

कमलेश परिहार,

परसराम देशमुख,

शमसुन्निशा खान,

अविनाश पाठक,

अनिल शर्मा,

सी.के. बघेल,

शोभा सोनी,

सुनील तिवारी,

राकेश दुबे,

कृष्णा सनोड़िया,

मोहन गजभिये,

रामभुवन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

https://www.amarujala.com/shimla/police-arrived-to-remove-vocational-teachers-sitting-on-indefinite-hunger-strike-know-the-whole-matter-2025-04-08

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button