सिवनीमध्यप्रदेशव्यापार

प्रायवेट बस आपरेटरों की बैठक में बड़ा फैसला, नई बस नीति के विरोध में संगठित आंदोलन की तैयारी

Seoni 18 January 2026
सिवनी यशो:- सिवनी में आयोजित प्रायवेट बस आपरेटरों की बैठक में नई बस नीति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि बस संचालक संगठित नहीं हुए तो सरकार की नीति उनका व्यवसाय पूरी तरह समाप्त कर देगी।

“हम बिखरे तो सरकार की नीति बर्बाद कर देगी” – गोविंद शर्मा

प्रायवेट बस आपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने राशि लॉन में आयोजित संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश राजपत्र में शीघ्र ही प्रायवेट बसों को बंद कर नई नीति के तहत बसें प्रारंभ किए जाने का उल्लेख किया गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी बस संचालकों को संगठित होकर न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए।

सिवनी में आयोजित प्रायवेट बस आपरेटरों की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा
नई बस नीति के विरोध में सिवनी में आयोजित प्रायवेट बस आपरेटरों की बैठक में प्रदेशभर से आए संचालक

“हमें संगठित रहने की जरूरत है” – तेजबली सिंह

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजबली सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर द्वारा राज्य परिवहन निगम को बंद किया गया था। पिछले 20 वर्षों से प्रायवेट बस संचालकों ने यात्रियों को बेहतर सेवाएं दी हैं। अब समय आ गया है कि सभी संचालक एकजुट हों।

बैठक में पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले से 22 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर ज्ञापन भेजा जाना चाहिए। वहीं चन्द्रभान ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार बस संचालकों से शुल्क लेकर उनके व्यवसाय को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

प्रदेशभर से पहुंचे बस संचालक

बैठक में छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, इंदौर, भोपाल, किरनापुर, लालबर्रा, नैनपुर, लखनादौन सहित अनेक स्थानों से बस संचालक शामिल हुए। आगामी कार्यक्रम के तहत शीघ्र ही जबलपुर में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कमलेश चौरसिया, राजेन्द्र जायसवाल, टिंकू साहू, टिक्का रहमान, अब्दुल मुर्त,

अमरीश शुक्ला, विमल शर्मा,

अजित पटेल, गणेश प्रसाद चौबे, कमलेश यादव, केशव नायक,

अमजद मोलाना, अवधेश मलिक, हीरा नायक,

कल्याण ज्योति, माजिद, संजय शर्मा, संतोष राहंगडाले,

लियाकत अंसारी, दिनेश मालवीय, सुभाष गनवाही,

चन्द्रभान ठाकुर, कपिल अग्रवाल, अरविंद पांडे, राकेश शर्मा,

अंकित जायसवाल, श्याम कौशल, तूफान गुप्ता,

सलीम खान, विवेक जैन, रूपेश नेमा, महेश साहू, राजेश साहू, मयूर श्रीवास्तव,

आदित्य बर्वे,
दिलीप जायसवाल, आकाश केशरवानी, मुकेश डहेरिया,

रज्जू सिंह ठाकुर, रामान सिंह सनोडिया,

हनीफ खान, यूनूस खान, करतार सिंह, फारूख कुरैशी, इरशाद खान,

अकेंश धुर्वे, रामदास यादव,

गोविंद शर्मा, नीलेश साहू सहित बड़ी संख्या में बस संचालक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!