Wed, 25 Nov 2026 | 07:38:35 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: 2 जनवरी से तीन दिवसीय जिला स्तरीय धरना, आमरण अनशन और रैली का ऐलान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 30, 2025 09:02 pm / Post views : 312

अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: 2 जनवरी से तीन दिवसीय जिला स्तरीय धरना, आमरण अनशन और रैली का ऐलान
शेयर करें:

Chhindwara 30 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश के समस्त जिलों में तीन दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, रैली एवं ज्ञापन आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन 2 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक चलेगा।

संघ के प्रदेश महासचिव एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि छिंदवाड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश में अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी लंबित मांगों, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर भविष्य सुरक्षित कराने तथा अन्य तात्कालिक समस्याओं को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

 किन मांगों को लेकर होगा आंदोलन?

अतिथि शिक्षक संघ के अनुसार आंदोलन की प्रमुख मांगें—

  • अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर स्थायित्व/भविष्य सुरक्षा

  • लंबे समय से लंबित नीतिगत निर्णयों का निराकरण

  • अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तों में सुधार

  • आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान

 तीन दिन, तीन तरह का आंदोलन

संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान—

  • धरना प्रदर्शन

  • आमरण अनशन

  • रैली निकालकर ज्ञापन सौंपना

जैसे चरणबद्ध कार्यक्रम तीन दिनों तक जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

 जिले-जिले में तैयारियां तेज

प्रदेशभर के सभी जिलों में अतिथि शिक्षक आंदोलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर बैठकें कर रणनीति बनाई जा रही है, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके।

 संघ का आह्वान

प्रदेश महासचिव श्री संतोष कहार ने छिंदवाड़ा जिले के—

से अपील की है कि वे 2 से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन जिला स्तर पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि अपने हक और अधिकार हासिल कर भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

https://www.bhopalsamachar.com/2025/12/atithi-shikshak-news.html#google_vignette

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें