बारात में रायता पीते ही बवाल, 210 बारातियों को लगाना पड़ा इंजेक्शन
बीमार गाय के दूध से बना मट्ठा परोसने का खुलासा, कुत्ते के काटने के बाद फैली दहशत; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया इमरजेंसी कैंप
बारात रायता मामला छिंदवाड़ा – रायता बना खतरा
Chhindwara 06 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शादी की खुशियों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बारात में परोसे गए रायता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। भैंसादंड गांव में परोसा गया यह रायता अब डर और दहशत का कारण बन गया है।
बताया जा रहा है कि जिस गाय के दूध से मट्ठा तैयार किया गया था, वह गंभीर रूप से बीमार थी और कुछ दिन पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। इसके बावजूद लापरवाही इतनी बड़ी हुई कि उसी दूध से बना रायता सैकड़ों लोगों को परोस दिया गया।
खुशियों में जहर!
जैसे ही गाय की हालत बिगड़ी, गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई कि उसी दूध का इस्तेमाल बारात में किया गया था।
देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया
बारात की खुशियां डर में बदल गईं
यह भी पढ़े :- मध्यान भोजन में जोंक, एक बच्चे की हालत बिगड़ी
210 लोगों को लगे इंजेक्शन, रातों-रात कैंप
मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला।
उप स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी कैंप लगाया गया
अब तक 210 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं
दवाइयों की कमी पड़ने पर अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया गया
पूरे क्षेत्र में मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर है।
यह भी पढ़े :- सिवनी में आवारा कुत्तों का तांडव, 30 से अधिक लोग लहूलुहान – नगर पालिका की लापरवाही से शहर बना डर का अड्डा
‘जिसने रायता खाया, तुरंत जांच कराए’
स्वास्थ्य विभाग ने साफ चेतावनी दी है:
जिसने भी मट्ठा या रायता का सेवन किया है, वह तुरंत जांच कराए
स्थानीय लोगों को लगातार सूचना देकर बुलाया जा रहा है।
रेबीज का खतरा, लेकिन घबराएं नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्ते के काटने वाली गाय के दूध से बने पदार्थ के सेवन से संक्रमण का खतरा हो सकता है।
हालांकि अधिकारियों ने यह भी कहा कि
“स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न करें”
डॉ. दिनेश ठाकुर, प्रोफेसर मेडीकल कॉलज छिंदवाड़ा



