मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में ट्रैफिक पर सख्ती: बिना हेल्मेट और काली फिल्म वाहनों पर कार्रवाई, 33 चालान

10,500 जुर्माना वसूला, नियमों का पालन करने वाले चालकों को किया सम्मानित; पुलिस ने दी सड़क सुरक्षा की अपील

छिंदवाड़ा ट्रैफिक चालान कार्रवाई : बिना हेल्मेट और काली फिल्म वाहनों पर कार्रवाई

Chhindwara 06 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने 5 मई 2026 को विशेष कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

अभियान के दौरान बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले मोटरसाइकिल चालकों और काली फिल्म लगे चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 33 चालान काटे गए और 10,500 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़े :- अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर सहित पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

 चेकिंग अभियान में सख्ती

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया गया। बिना हेल्मेट बाइक चलाने और वाहनों में काली फिल्म लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

 नियमों का पालन करने वालों का सम्मान

इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि उन वाहन चालकों को सम्मानित भी किया जिन्होंने हेल्मेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा नियमों का पालन किया।

यह भी पढ़े :- </spजबलपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 559 वाहनों पर चालान और ₹24.21 लाख की वसूलीan>

 पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 “आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है। नियमों का पालन कर आप स्वयं के साथ अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को भी सुरक्षित बना सकते हैं।”

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhindwara-chhindwara-police-crackdown-black-film-removed-from-29-cars-action-taken-on-116-vehicles-8402304

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!