कांहीवाड़ा फूटाताल लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, परिचित ही निकला, 818 ग्राम चांदी के जेवर बरामद
कांहीवाड़ा लूटकांड आरोपी गिरफ्तार – 818 ग्राम चांदी के जेवर बरामद
Seoni 06 May 2026
सिवनी यशो:- जिले के कांहीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटाताल में शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि लूट का आरोपी पीड़िता का परिचित ही निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये मूल्य के कुल 818 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
घटना दिनांक 28/03/2025 को फरियादिया श्रीमती सुमंत्रा भावरे पति गंगाराम भावरे निवासी डूंडासिवनी चौक सिवनी ने थाना कांहीवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मायके में रिश्तेदार उमेश की शादी में शामिल होने फूटाताल के पास कांहीवाड़ा आई हुई थीं।
यह भी पढ़े :- लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधी लूट का पर्दाफाश
रात्रि के समय शादी समारोह के दौरान वह शौच के लिए घर के पीछे खेत की बंधी में गई थीं। तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उनका मुंह दबाकर गला पकड़ लिया और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया।
आरोपी ने फरियादिया को जमीन पर पटककर मारपीट की, जिससे उनके गले व गाल में चोट आई और खून निकलने लगा।
इसके बाद आरोपी ने उनकी कमर में पहनी चांदी की करदौना और पैरों में पहनी पायल भी लूट ली और मौके से फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण फरियादिया आरोपी को पहचान नहीं सकीं।
यह भी पढ़े :- कांहीवाड़ा खंड केंद्र का पथ संचलन संपन्न हुआ
प्रकरण में थाना कांहीवाड़ा में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने 05/05/2026 को आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार कर लिया।
परिचित ही निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
संतोष उइके पिता चैनलाल उइके, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चिरचिरा थाना अरी, जिला सिवनी के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़े :- संस्कृति जैन सिवनी की कलेक्टर और सुनील मेहता होंगे नये कप्तान
जप्त मशरूका
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की:
1 नग चांदी की करदौना, वजन 545 ग्राम (कीमत लगभग ₹1,10,000)
1 जोड़ी चांदी की पायल, वजन 273 ग्राम (कीमत लगभग ₹55,000)
👉 कुल वजन: 818 ग्राम चांदी
👉 कुल कीमत: लगभग ₹1,65,000
बरामद जेवर आरोपी द्वारा सिवनी स्थित देशलहरा ज्वेलर्स में गिरवी रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांहीवाड़ा निरीक्षक संतोष पन्द्रे, उप निरीक्षक अंकिता जैन, सहायक उप निरीक्षक जगमोहन अधिकार, देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक सत्यकुमार इनवाती, फुलवंत धुर्वे, नंदुलाल उइके, आरक्षक कपिल बादशाह एवं हिमांचल बड़गैया की सराहनीय भूमिका रही।


