Fri, 13 Nov 2026 | 06:35:34 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 01, 2026 09:20 pm / Post views : 85

कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र
शेयर करें:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधन और किसानों से संवाद, प्रगतिशील किसान व मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Chhindwara, 01 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 3 नवंबर को कृषि उपज मंडी प्रांगण कुसमैली में जिला स्तरीय बलराम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से होने वाले इस आयोजन में किसानों को उन्नत खेती, कृषि नवाचार और उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके बताए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ किसानों से संवाद भी करेंगे।

महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत खेती की पद्धतियों की जानकारी देंगे। परिचर्चा के माध्यम से खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कृषि प्रदर्शनी में दिखेंगे खेती के नए तरीके

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से कृषि संबंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनके माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, उन्नत तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी। किसान वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों से सीधे चर्चा कर अपनी समस्याओं और खेती से जुड़े सवालों के जवाब भी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

बलराम महोत्सव में कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करना, कृषि में नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेती के क्षेत्र से जोड़ना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें