Sun, 01 Nov 2026 | 07:39:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान! निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान! निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 01, 2026 06:51 pm / Post views : 6

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा
शेयर करें:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में सिवनी से पहुंचेगा कार्यकर्ताओं का बड़ा दल

Seoni, 01 November 2026

सिवनी / जबलपुर यशो:- लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संदेश लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत 2 नवंबर को जबलपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा सोमवार को दोपहर 12 बजे जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित इस पदयात्रा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में सिवनी भाजपा की व्यापक सहभागिता

जबलपुर में आयोजित इस पदयात्रा में सिवनी जिले की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। उनके नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है।

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में सिवनी जिले से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बड़ा समूह जबलपुर पहुंचकर इस अभियान में सहभागिता करेगा। जिला संगठन द्वारा मंडल स्तर तक समन्वय स्थापित कर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस आयोजन में जिले की संगठित और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से भाजपा संगठन अपनी एकजुटता और अभियान के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगा।

भाजपा सिवनी के मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक समन्वय के लिए अपने-अपने मंडल अध्यक्षों से संपर्क करने का आग्रह भी किया गया है।

कार्यक्रम की जानकारी

  • दिनांक: 2 नवंबर 2026, सोमवार

  • समय: दोपहर 12 बजे

  • स्थान: शहीद स्मारक, गोलबाजार, जबलपुर

  • प्रमुख उपस्थिति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

  • सिवनी जिले का नेतृत्व: भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष