Sun, 01 Nov 2026 | 07:38:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान! निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान! निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती

बलराम कृषि महोत्सव : खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 01, 2026 06:59 pm / Post views : 4

खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद
शेयर करें:

2 नवंबर को सिमरिया मंडी में बलराम कृषि महोत्सव, वैज्ञानिक बताएंगे कम लागत में उत्पादन बढ़ाने के तरीके

Seoni, 01 November 2026

सिवनी यशो:- खेती में लागत कम हो और पैदावार बढ़े, इसके लिए किसानों को अब एक ही जगह कृषि वैज्ञानिकों से नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी। किसान कल्याण वर्ष-2026 के तहत 2 नवंबर को सिवनी की सिमरिया कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअल माध्यम से किसानों से संवाद करेंगे।

महोत्सव में जिलेभर के किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और कृषि नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ किसानों को बताएंगे कि बदलती परिस्थितियों में खेती के तौर-तरीकों में सुधार कर कम लागत में बेहतर उत्पादन कैसे लिया जा सकता है। किसानों को अपनी खेती से जुड़ी समस्याएं सीधे विशेषज्ञों के सामने रखने और उनका समाधान जानने का अवसर भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद, किसान रख सकेंगे अपनी बात

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन और किसानों से संवाद रहेगा। मुख्यमंत्री कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर किसानों को मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसान भी इस संवाद के सहभागी बनेंगे।

बीज से लेकर फसल प्रबंधन तक मिलेगी जानकारी

महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक खेती के विभिन्न चरणों से जुड़ी उपयोगी जानकारी देंगे। इसमें उन्नत बीजों का चयन, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, फसल प्रबंधन, उत्पादन लागत घटाने और प्रति हेक्टेयर पैदावार बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहेंगे। कृषि विशेषज्ञ किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।

विभागों के स्टॉल पर दिखेंगी योजनाएं और नई तकनीकें

कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं संबद्ध विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां किसानों को सरकारी योजनाओं, उनके लाभ, कृषि नवाचारों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। तकनीकी सत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान उन्नतशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

किसानों से महोत्सव में पहुंचने की अपील

कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने जिले के किसानों से 2 नवंबर को सिमरिया कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों को यहां खेती से जुड़ी उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।

किसान कृषि वैज्ञानिकों से सीधे चर्चा कर अपनी समस्याओं का समाधान जान सकेंगे। उन्होंने किसानों से अपने गांव और क्षेत्र के अन्य किसानों के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री के संबोधन तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष