चांदी के जेवरात चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय
Chhindwara, 01 November 2026
छिंदवाड़ा यशो:- तहसील परिसर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रबंधन और संचालन को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति ने आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाई है। रविवार, 1 नवंबर को अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष रमेश पोफली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित प्रकरण की स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया गया।
बैठक में मंदिर प्रबंधन के संचालन से जुड़े न्यायालयीन मामले पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि मंदिर परिसर से पूर्व में चांदी के जेवरात गायब होने के मामले में चल रहे आपराधिक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो।
समिति ने उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित मंदिर प्रबंधन संबंधी विवाद में भी जल्द सुनवाई और कार्रवाई के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया। सदस्यों का कहना था कि मंदिर का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ आगे आंदोलन की रणनीति भी बैठक में तैयार की गई।
बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में समिति अध्यक्ष रमेश पोफली, उपाध्यक्ष हरिओम सोनी, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद, संजय चंदेल, ललित किशोर विश्वकर्मा, शिव मालवी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय देशकर, अधिवक्ता विवेक पाठक, श्री धारपुरे, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश साहू, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास, अंकित कहार, प्रयास सोनी, अमन यादव, विशाल मालवीय, अरुण चौर्रे, राम सोनी, अक्षय सोनी, अंजल पटवा और अनिल लखेरा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।