Sun, 01 Nov 2026 | 09:39:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र मंदिर प्रबंधन विवाद: उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण पर समिति ने बनाई आगे की रणनीति देश का दिल है मध्यप्रदेश, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा प्रदेश : सांसद विवेक बंटी साहू खड़गे का 'जन-महाभियोग' : लोकतंत्र की चिंता या राजनीतिक दबाव की नई रणनीति? वोट बचाओ की गूंज सिवनी तक पहुंची, गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र मंदिर प्रबंधन विवाद: उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण पर समिति ने बनाई आगे की रणनीति देश का दिल है मध्यप्रदेश, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा प्रदेश : सांसद विवेक बंटी साहू खड़गे का 'जन-महाभियोग' : लोकतंत्र की चिंता या राजनीतिक दबाव की नई रणनीति? वोट बचाओ की गूंज सिवनी तक पहुंची, गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर

मध्यप्रदेश 71वें स्थापना दिवस : देश का दिल है मध्यप्रदेश, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा प्रदेश : सांसद विवेक बंटी साहू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 01, 2026 03:16 pm / Post views : 3

देश का दिल है मध्यप्रदेश, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा प्रदेश : सांसद विवेक बंटी साहू
शेयर करें:

विकसित छिंदवाड़ा, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ते कदम | स्थापना दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय समारोह, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Chhindwara, 01 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को जिले में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सांसद विवेक बंटी साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस बैंड की राष्ट्रगान धुन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत और मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

mp-foundation-day-chhindwara-vivek-sahu-2026-6ae757c1de812.webp

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध इस प्रदेश की पहचान पूरे देश में है। यहां के बाघों की दहाड़ दुनिया में गूंजती है और मां नर्मदा तथा ताप्ती जैसी नदियों का उद्गम भी इसी धरती से होता है।

सांसद ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ छिंदवाड़ा भी विकास के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिले के विकास की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। छिंदवाड़ा की अपनी क्षमताएं, आकांक्षाएं, अवसर और चुनौतियां हैं। सरकार के प्रयासों और जनसहयोग से जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

समारोह में नगर निगम महापौर विक्रम अहके, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, डीआईजी राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

photo-3-6ae7578fb6794.webp

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभागीय प्रदर्शनियों ने खींचा ध्यान

स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व कृषि क्विज-2026 तथा गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए।

स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी सम्मानित

छिंदवाड़ा जिला स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। स्थापना दिवस समारोह में योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों और तकनीकी सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

योजना में कार्य पूर्णता प्रतिशत के आधार पर शीर्ष पांच पटवारियों में तामिया के कपिल कपाले, उमरेठ की अर्पिता तेलगोटे, चौरई की नीतू उइके, तामिया के लोकेंद्र नरगवां और जुन्नारदेव के रमेश कुमार धुर्वे शामिल रहे।

वहीं सर्वाधिक रजिस्ट्री पूर्णता के आधार पर छिंदवाड़ा के सुमित कुमार, उमरेठ के दिवीप्रशांत डेहरिया, मोहखेड़ के विवेक राणे, बिछुआ के पवन वर्मा और चौरई के सुरेश कुमार चौरिया को सम्मानित किया गया।

तकनीकी सहयोग एवं रिपोर्टिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के तकनीकी सहायक पूनमचंद डेहरिया को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पांढुर्णा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पांढुर्णा में भी जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंड की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां और स्टॉल लगाए गए थे। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने इनका अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने पौधा भेंटकर तथा पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ और जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ का भी अधिकारियों ने पौधा भेंटकर स्वागत किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें